नवीनतम
पुणे सहित समस्त महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव आज
भोपाल [ महामीडिया ] देश की सबसे संपन्न महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव आज महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं। इन चुनावों का असर सिर्फ मुंबई की सत्ता तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह उद्धव ठाकरे के राजनीतिक भविष्य की भी कड़ी परीक्षा है। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत कुल 29 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह से प्रारंभ हो चुका है।