आज नारद मुनि जयंती 

आज नारद मुनि जयंती 

भोपाल [ महामीडिया] ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि पर हर साल नारद मुनि की जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार नारद जी ने कठोर तपस्या के बाद देवलोक में ब्रह्मर्षि का पद प्राप्त किया था। भगवान श्री हरि विष्णु के परम भक्त नारद मुनि को तीनों लोकों में भ्रमण करने का वरदान प्राप्त था। नारद मुनि का जिक्र आते ही अक्सर हमारे मन में नारायण-नारायण शब्द का ख्याल आता है। देवर्षि के नाम से पूजे जाने वाले नारद मुनि इस लोक से उस लोक में परिक्रमा करते हुए संवादों का आदान-प्रदान करते थे। इसलिए उन्हें सृष्टि का प्रथम पत्रकार माना जाता है। वे पत्रकारों के लिए आदर्श हैं। इसलिए उनकी जयंती के दिन पत्रकार उनकी पूजा करते हैं। देवर्षि देव-दानव और मानव को महत्वपूर्ण जानकारी देते रहते हैं। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 05 मई 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगी और अगले दिन 06 मई 2023 को रात 09 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार नारद जयंती 06 मई को मनाई जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें