 नवीनतम
                                                    नवीनतम 
                                                बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का संकल्प पत्र
पटना [महामीडिया] बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने आज शुक्रवार को पटना में अपना संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र 69 पन्नों का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संयुक्त रूप से यह घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें अगले पांच वर्षों में बिहार को “विकसित और आत्मनिर्भर राज्य” बनाने का विजन प्रस्तुत किया गया। एनडीए ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, किसानों के लिए सम्मान निधि और औद्योगिक क्रांति जैसी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। एनडीए ने एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावा एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

 
                         
                     
                         
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                     
                                        
                                    