शेयर बाजार 500 से अधिक अंकों की बढत पर

शेयर बाजार 500 से अधिक अंकों की बढत पर

मुंबई [महामीडिया] तीसरे कारोबारी दिन आज बुधवार 23 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 80,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी है।  टेक महिंद्रा, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक करीब 3% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स में तेजी है। सबसे ज्यादा IT में 2.61%, रियल्टी में 1.15%, ऑटो में 1% और मेटल में 0.70% का उछाल है।

सम्बंधित ख़बरें