नवीनतम
सोना और चाँदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] चांदी आज 11 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए बढ़ चुकी है।वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था।