नवीनतम
शेयर बाजार 513 अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महामीडिया] आज बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 513.45 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 85,186.47 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी 142.60 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,052.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही वहीं फाइनेंस और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 4.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।