ओंकारेश्वर मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था

ओंकारेश्वर मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था

ओंकारेश्वर [ महामीडिया]  ओंकारेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था की आड़ में चलने वाले फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इसके लिए स्लॉट सिस्टम लागू किया गया है। दो-दो घंटे के चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर श्रद्धालु सुबह 7 से नौ बजे, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दोपहर दो से चार बजे, सायं छह बजे से आठ बजे तक दर्शन कर सकेंगे।विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ममलेश्वर झूला पुल द्वार से प्रवेश मिलेगा। शनिवार और रविवार को ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालु आधार के माध्यम से अपनी पसंद का स्लॉट चुन सकेंगे।इसकी बुकिंग मंदिर ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। 300 रुपये प्रति दर्शनार्थी के हिसाब से शुल्क भी लिया जा सकता है। यहां विशेष दर्शन के लिए अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था पहले से लागू है।

 

सम्बंधित ख़बरें