घने कोहरे को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

घने कोहरे को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली (महामीडिया): उत्तर भारत में इस समय शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। विशेष रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ दृश्यता बेहद कम हो गई है। 17 दिसंबर 2025 को सुबह मौसम मुख्य रूप से शुष्क और ठंडा रहा, इसके साथ ही कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, घने कोरहे को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर, लगभग 10-15°C के आसपास रहा। लेकिन लोगों को ठंडाके की ठंड का एहसास हुआ। वहीं बुधवार को दिल्ली एनसीआर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाया रह रहा है। जिससे रात में यात्रा करने वाले लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। वहीं सड़कों पर हादसे भी हो रहे हैं। दक्षिणी यूपी में भी शीतलहर के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी है और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है।

सम्बंधित ख़बरें