
फोन-पे और पेटीएम ने रेंट पेमेंट सर्विस बंद की
भोपाल [महामीडिया] फोन-पे और पेटीएम ने रेंट पेमेंट की सर्विस बंद कर दी हैं। यह फैसला रिजर्व बैंक के पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए नए नियमों के बाद लिया गया है। पेमेंट एग्रीगेटर केवल उसी मर्चेंट के लिए फंड इकट्ठा कर सकता है जिसके साथ उसका कॉन्ट्रैक्ट हो। अब फिनटेक कंपनियां उन मकान मालिकों को पेमेंट नहीं भेज सकतीं जो पूर्ण केवाईसी के साथ मर्चेंट के तौर पर रजिस्टर्ड नहीं हैं। यह नियम क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर को मर्चेंट पेमेंट के रूप में छिपाने से रोकने के लिए बनाया गया है। फिनटेक कंपनियां भविष्य में इस सेवा को फिर से शुरू कर सकती हैं लेकिन इसके लिए सख्त केवाईसी और मकान मालिकों को मर्चेंट के तौर पर ऑनबोर्ड करना होगा। यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है और छोटे मकान मालिकों के लिए आकर्षक नहीं होगी।