शेयर बाजार 320 अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार 320 अंकों की बढ़त पर बंद

भोपाल [ महामीडिया] आज 18 सितंबर को सेंसेक्स 320 अंक ऊपर 83,014 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही यह 25,424 के स्तर पर बंद हुआ। आज  गुरुवार के कारोबार में निफ्टी फॉर्मा और निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे अधिक खरीदारी हुई। इसके बाद बैंक निफ्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मेटल इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी फॉर्मा ने 1.5 प्रतिशत शानदार बढ़त हासिल की है जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.83 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी में 0.42 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद निफ्टी एफएमसीजी 0.36 और निफ्टी मेटल 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें