राष्ट्रपति मुर्मु अपने 7 दिन के दौरे की शुरुवात कर्नाटक से करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु अपने 7 दिन के दौरे की शुरुवात कर्नाटक से करेंगी

मुंबई  (महामीडिया) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज कर्नाटक के मालवल्ली में आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी। कल राष्‍ट्रपति तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। 

इसके बाद वे शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को हैदराबाद में लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मु का हैदराबाद में ब्रह्मा कुमारी शांति सरोवर की 21वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भारत का शाश्वत ज्ञान: शांति और प्रगति के मार्ग विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

सम्बंधित ख़बरें