नवीनतम
म.प्र. में राजगढ़ शहर सबसे ज़्यादा ठंडा
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार की रात में प्रदेश के कई जिलों में पारे में बड़ी गिरावट देखने को मिली।हैरानी की बात यह रही कि राजधानी भोपाल, नौगांव और उमरिया जैसे मैदानी जिले हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे।प्रदेश का सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।