
रवि योग में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन आज
भोपाल [महामीडिया] आज मां दुर्गा को समर्पित आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन भी हो रहा है। आज रवि योग के शुभ संयोग में मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कुछ जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि इस बार विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। नवमी तिथि की पूजा इस वर्ष शुक्रवार 4 जुलाई 2025 को की जाएगी। अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए बेहद पावन माने जाते हैं। इस दौरान भक्त व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और विशेष पूजा-पाठ करते हैं। कई श्रद्धालु इन तिथियों पर कन्या पूजन भी करते हैं, जिसे देवी की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। जो लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, वे इसी दिन घट विसर्जन भी कर सकते हैं। ये दोनों दिन साधना और भक्ति से भरे रहते हैं, और माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा विशेष फल प्रदान करती है।