अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन जारी

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन जारी

 नई दिल्ली  [ महामीडिया]  आगामी 29 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए रहे हैं। बैंकों और ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से जो लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, अब उन्हें 12 जुलाई के बाद की तारीखें ही मिल रही हैं। जो इससे पहले जाना चाहते हैं वे ग्रुप रजिस्ट्रेशन का सहारा ले रहे हैं, जो पोस्टल के जरिए होता है। इसे सीधे अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भेजना होता है। जिस परिवार से एक या दो लोग 10 जुलाई के पहले अमरनाथ जाना चाहते हैं, वे अपने आसपास के उन लोगों को खोज कर उनके साथ ग्रुप बनाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें