अमेरिका ने ग्रीन कार्ड धारकों के नियम कठोर किए

अमेरिका ने ग्रीन कार्ड धारकों के नियम कठोर किए

भोपाल [महमीडिया] अमेरिका में दिनों में अमेरिकी सीमा अधिकारी ग्रीन कार्ड धारकों पर सख्ती दिखा रहे हैं खासकर उन लोगों पर जो लंबे समय तक देश से बाहर रहे हैं। ऐसे कई मामलों में यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और कुछ को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई है। कानूनी स्थायी निवासी ग्रीन कार्ड धारक यदि लंबे समय तक अमेरिका से बाहर रहते हैं तो अधिकारियों को यह शक हो सकता है कि उन्होंने अमेरिका में स्थायी रूप से रहने का इरादा छोड़ दिया है। आम तौर पर छह महीने से कम की विदेश यात्रा पर कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन छह महीने से एक साल तक बाहर रहने पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं एक साल या उससे ज्यादा की अनुपस्थिति पर व्यक्ति का ग्रीन कार्ड स्टेटस खतरे में पड़ सकता है। यदि कोई ग्रीन कार्ड धारक एक साल से ज्यादा समय के लिए विदेश जाना चाहता है तो उसे यात्रा से पहले री-एंट्री परमिट  लेना जरूरी है। यह परमिट इस बात का सबूत होता है कि व्यक्ति ने अपनी अमेरिकी स्थायी निवासिता छोड़ने का इरादा नहीं किया है। इस परमिट की मदद से व्यक्ति दो साल तक विदेश में रह सकता है और लौटने पर उसे अतिरिक्त वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती।

सम्बंधित ख़बरें