
सूर्य उपासना का छठ पर्व 25 अक्टूबर से
भोपाल [महामीडिया] छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य सूर्य देवता से समृद्धि और दीर्घायु की कामना करना है। इस पूजा में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अर्घ्य अर्पित किया जाता है। यह पूजा खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों द्वारा की जाती है लेकिन अब यह पूजा देशभर में मनाई जाती है। पूजा के दौरान जल और सूर्य देवता की उपासना से पर्यावरण की शुद्धता का भी महत्व है। इस बार छठ पूजा का महापर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। छठ पूजा की शुद्धता और अनुशासन इसकी सबसे बड़ी पहचान है इसीलिए इसे “लोक आस्था का पर्व” कहा जाता है।