
भगवान चित्रगुप्त पूजन पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज भगवान चित्रगुप्त पूजन का पर्व पूरे देश में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर महर्षि शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को श्री चित्रगुप्त भगवान के पूजन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कलम एवं दावत को पूजा का एक विशिष्ट अंग बताया है।