आज से यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

आज से यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

भोपाल [महामीडिया] यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पर्व पर गुरुवार आज विशेष पूजाओं व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इससे पूर्व सुबह सवेरे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से शनि समेश्वर देवता की डोली अपनी बहन को गाजे-बाजों के साथ धाम रवाना हुई थी, जहां शनि देव की डोली कपाटबंदी की विशेष पूजाओं में शामिल हुई और कपाटबंदी के बाद मां यमना की डोली अपने भाई शनि समेश्वर देवता की डोली के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना हो गई। बता दें कि उच्च हिमालय में समुद्रतल से 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट गत 30 अप्रैल को खोले गए थे। इस दौरान कपाटबंदी तक यहां लगभग 6.44 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन व पूजन किए।

सम्बंधित ख़बरें