
म.प्र. कैबिनेट ने अनेक जनहितकारी निर्णय लिए
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. कैबिनेट ने आज अनेक जनहितकारी निर्णय लिए । आज 23 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मन्त्री परिषद की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गये-
1 म.प्र. कैबिनेट ने आज वर्ष 2025-26 के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरन्तर रखे जाने कीं स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत किसानों को 3 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है।
2.म.प्र. कैबिनेट ने आज पाँच जिला चिकित्सालय टीकमगढ़, नीमच, सिगरौली, श्योपुर और डिंडोरी में बिस्तर संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 करने की स्वीकृति दी।
3.प्रदेश में सतत विकास लक्ष्य के क्रियान्वयन हेतू सतत विकास लक्ष्य मूल्यांकन योजना को आगामी पाँच वर्ष 2025-2023 तक के लिये स्वीकृति दी गई। योजना के तहत चयनित योजनाओं और परियोजनाओं का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जायेगा। आनलाइन डैशबोर्ड का रखरखाव होगा। डैशबोर्ड आधारित रैंकिंग अनुसार उत्कृष्ट जिलों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रथम जिले को एक करोड़ एवं द्वितीय जिले को 75 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा।
4 म.प्र.कैबिनेट ने पुनर्घनत्वीकरण नीति 2022 की कंडिका 10.11 में संशोधन कर आफसेट मूल्य के निर्धारण में बदलाव की स्वीकृति दी गई। पहले 60% क्षेत्रफल और 100% कलेक्टर गाइडलाइन रेट पर आफसेट मूल्य का निर्धारण होता था अब 100% क्षेत्रफल और 100% कलेक्टर गाइडलाइन रेट पर आफसेट मूल्य का निर्धारण होगा।