म.प्र.की साक्षरता दर में सात प्रतिशत की वृद्धि

म.प्र.की साक्षरता दर में सात प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया]  देश में कुल साक्षरों की संख्या 4,38,27,193 है, जिसमें 1,79,79,056 महिलाएं और 2,58,48,137 पुरुष हैं। वर्ष 2011 में मध्य प्रदेश की साक्षरता दर 70.6 प्रतिशत है, जबकि वर्ष 2001 में यह 63.7 प्रतिशत थी। पिछले दशक के दौरान मध्य प्रदेश की साक्षरता दर में 6.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई है। राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला जबलपुर (81.1 प्रतिशत) है, जबकि सबसे कम साक्षरता दर अलीराजपुर (36.1 प्रतिशत) जिले में है। जनगणना में प्रदेश में साक्षरता प्रतिशत के सही आंकड़े सामने आएंगे। अभी 2011 के आंकड़ों को आधार बनाया गया था । उस समय हुई जनगणना के मुताबिक प्रदेश में एक करोड़ 35 लाख निरक्षर थे। वर्ष 2022 से नए सिरे पर काम शुरू किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें