नवीनतम
बांग्लादेशी वस्तुओं के प्रतिबंध से स्थानीय रेडीमेड उद्योग चमकेगा
भोपाल [महामीडिया] अब भारत ने बांग्लादेश पर नजर टेढ़ी की। बांग्लादेश द्वारा लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए भारत के बांग्लादेशी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि भारत ने 17 मई को बांग्लादेश के आयात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया जो द्विपक्षीय आयात का लगभग 42 प्रतिशत था। परिधान, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और प्लास्टिक की वस्तुओं जैसे प्रमुख सामान अब चुनिंदा समुद्री बंदरगाहों तक सीमित हैं या भूमि मार्गों से पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। कुल 61.8 करोड़ डॉलर मूल्य के सिलेसिलाए कपड़ों को अब केवल दो भारतीय बंदरगाहों के माध्यम से सख्त मार्ग का सामना करना पड़ रहा है। यह बांग्लादेश के भारत के लिए सबसे मूल्यवान निर्यात चैनल को गंभीर रूप से सीमित करता है।भारतीय बंदरगाहों पर आयात प्रतिबंध लागू होने से घरेलू एमएसएमई कपड़ा इकाइयों को सीधा फायदा मिलेगा। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह कदम घरेलू निर्यातकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है।