श्रद्धा के प्रतीक बनेंगे केदारनाथ आपदा के बोल्डर

श्रद्धा के प्रतीक बनेंगे केदारनाथ आपदा के बोल्डर

रुद्रप्रयाग [महामीडिया] केदारनाथ में 2013 की विनाशकारी आपदा के दौरान जो विशाल बोल्डर तबाही की गवाही बने थे अब वही श्रद्धा और कला का प्रतीक बनने जा रहे हैं। इन प्राकृतिक पत्थरों पर भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और प्राचीन मंदिरों की आकृतियां उभारी जा रही हैं । इन चट्टानों पर करीब 31 अलग-अलग आकृतियां दिखाई दे रही हैं जिसमें से कई चट्टानों पर भगवान शिव की आकृतियों मानी जा रही है। दूर से देखने पर यह मानवीय रूप नहीं लगते लेकिन पास पहुंचने पर आकृतियों का आकार साफ नज़र आता है।

सम्बंधित ख़बरें