बाजार में केले के तने से बनी इको-फ्रेंडली राखियों की धूम

बाजार में केले के तने से बनी इको-फ्रेंडली राखियों की धूम

भोपाल [महामीडिया] बुरहानपुर जिले में इको-फ्रेंडली राखियां तैयार की जा रही है। यह राखियां स्व सहायता समूह की  दीदियों  द्वारा केले के तने से रेशे निकालकर बनाई जा रही हैं। देखने में सुंदर, देशी कारीगरी की सजावट, हाथों से बनी  पर्यावरण अनुकूल ये आकर्षक राखियां अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हैI विदित है कि ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ अंतर्गत बुरहानपुर जिले में केला फसल को चयनित किया गया है। जिले में समूह की महिलाएं केले के तने से रेशे निकालकर अन्य उत्पाद जैसे टोकरियां, झाड़ू, पेन स्टैंड, झूमर, पर्स, कंधी, किरिंग, गुड़िया आदि उत्पाद बना रही हैं।  महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऑनलाइन भी उपलब्ध केले के रेशे से तैयार ये आकर्षक राखियां अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है। आप इसे घर बैठे ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं ।

 

सम्बंधित ख़बरें