संयुक्त अरब अमीरात भीषण गर्मी के चपेट में

संयुक्त अरब अमीरात भीषण गर्मी के चपेट में

मुंबई [महामीडिया ] संयुक्त अरब अमीरात में 1 अगस्त को स्वीहान के रेगिस्तानी इलाके में तापमान 51.8 डिग्री तक पहुंच गया है जो 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। जून और जुलाई में भीतरी इलाकों में तापमान रोजाना 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि दुबई और अबू धाबी जैसे समुद्री शहरों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। UAE में आज तक का सबसे ज्यादा तापमान 52.1 डिग्री जुलाई 2002 में स्वीहान में ही रिकॉर्ड किया गया था।अगस्त में तापमान औसत से 0.25 से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकता है। 

सम्बंधित ख़बरें