नवीनतम
ऑस्ट्रेलिया के आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंची
सिडनी [महामीडिया] ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसके अलावा 45 लोग घायल हैं।बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल मना रहे लोगों पर गोलीबारी बाप-बेटे ने की। इन दोनों पर पाकिस्तानी मूल के होने का शक है। पुलिस ने 50 साल के पिता साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई जबकि 24 साल का बेटा नवीद अकरम अस्पताल में गंभीर लेकिन स्थिर हालत में है।