महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में देश की सबसे अधिक गर्मी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में देश की सबसे अधिक गर्मी

भोपाल [महामीडिया] देशभर में गर्मी का दौर जारी है। रविवार को 44.6 डिग्री के साथ महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला देश में सबसे गर्म रहा। मध्य प्रदेश के सीधी में रविवार को पारा 44° के पार पहुंच गया जबकि 40 शहर ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को 23 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी आंधी-तूफान आने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें