मेक्सिको एशियाई देशों पर 50% तक टैरिफ लगाएगा

मेक्सिको एशियाई देशों पर 50% तक टैरिफ लगाएगा

मुंबई [महामीडिया] मेक्सिको भारत पर हाई टैरिफ लगाने जा रहा है। मेक्सिको की संसद ने बुधवार को एशियाई देशों पर 50% तक का भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है । यह टैरिफ ऐसे देशों पर लगाया जाएगा जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है मेक्सिको की सीनेट ने 5% से 50% तक टैरिफ लगाने के पक्ष में वोट किया है। यह टैरिफ 1,400 से अधिक उन एशियाई उत्पादों पर होगा जिनका मेक्सिको के साथ कोई ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। विधेयक 76-5 वोट से पारित हुआ, जबकि 35 सदस्य अनुपस्थित रहे। यह टैरिफ जनवरी से लागू होगा और इसमें वस्त्र, जूते, घरेलू उपकरण, कारें और कारों के पुर्जे शामिल होंगे। मेक्सिको भारत का 31वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

 

सम्बंधित ख़बरें