
मानसून 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान
भोपाल [महामीडिया] दक्षिण पश्चिम मानसून के देश में तय समय से 4 दिन पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यह 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून 1 जून को पहुंचता है। अगर मानसून 27 मई को आता है तो 2009 के बाद पहली बार इतनी जल्दी केरल पहुंचेगा। 2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था।