
जस्टिस सूर्यकांत नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नालसा भारत सरकार की एक संस्था है जिसकी स्थापना कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और सेवा के लिए की गई है।परंपरा के अनुसार इस पद पर सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर काबिज होते हैं।