नवीनतम
नए श्रम कानून आज से लागू
भोपाल [महामीडिया] भारत की लंबे समय से प्रतीक्षित श्रम सुधार आज लागू हो गए जिसमें सभी चार नए श्रम संहिता का आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर 21 नवंबर, 2025 से लागू कर दिया गया। कोड सभी कर्मचारियों के लिए समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी सुनिश्चित करते हैं युवाओं के लिए नियुक्ति पत्र, महिलाओं के लिए समान वेतन और सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, एक साल के रोजगार के बाद निश्चित अवधि के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी और 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए वार्षिक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शामिल है। इसमें ओवरटाइम के लिए डबल वेतन, जोखिमभरे क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 100% स्वास्थ्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कर्मचारियों के लिए सामाजिक न्याय की गारंटी को शामिल किया गया है ।
चार नए श्रम कोड हैं- वेतन संबंधी कोड 2019,औद्योगिक संबंध कोड 2020,व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थलों की स्थितियों कोड 2020 और सामाजिक सुरक्षा कोड 2020।
यह सभी मिलकर 29 पुराने श्रम कानूनों को बदलते हैं और आज से लागू होने वाले नए श्रमप्रवधान ढांचे का निर्माण करते हैं। यह कदम दशकों में भारत के श्रम कानूनों में सबसे बड़े सुधारों में से एक को दर्शाता है। नए नियम वेतन, कार्य समय, सामाजिक सुरक्षा और भर्ती मानदंडों में बदलाव लाते हैं जो कंपनियों, कारखानों, गिग श्रमिकों और विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों को प्रभावित करेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 21 नवंबर से चार नए लेबर कोड्स लागू कर दिए गए हैं।