गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर साढ़े आठ सौ के पार पहुंची

गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर साढ़े आठ सौ के पार पहुंची

भोपाल [महामीडिया] गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। 5 साल पहले जहां शेरों की संख्या 674 थी वह बढ़कर अब 891 पर पहुंच चुकी है। विगत 5 वर्षों के दौरान शेरों की संख्या में 217 अंकों की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें यह तथ्य अधिक महत्वपूर्ण है कि यह एशियाई शेर अब केवल गिर राष्ट्रीय उद्यान तक सीमित नहीं रहे बल्कि सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों में भी विचरण करते पाए जाते हैं जिसमें वन और गैर वन दोनों क्षेत्र शामिल है। कहां तो यह भी जा रहा है कि गुजरात के एशियाई शेरों को समुद्री क्षेत्र में भी विचरण करते देखा जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें