दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड का सुरम्य पर्यटन

दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड का सुरम्य पर्यटन

भोपाल [महामीडिया] थाईलैंड पर्यटकों द्वारा देखा जाने वाला एक लोकप्रिय आकर्षण  है। दक्षिण एशियाई देशों में थाईलैंड पहली पसंद है जहां दुनिया भर से पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। थाईलैंड को मुस्कुराहट की भूमि भी कहा जाता है। यह देश पूरी तरह से विकसित है जहां हर तरह की समसामयिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। थाईलैंड स्वाभाविक रूप से बहुत अधिक विकसित है। यहां कई खूबसूरत आकर्षणों से भरपूर पर्यटक और धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। थाईलैंड में कई पर्यटन स्थल जैसे शहर, धार्मिक स्थल, वन्य जीवन, समुद्र तट आदि हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग अलग-अलग देशों से आते हैं और इन स्थानों पर जाने के बाद बहुत खुशी महसूस करते हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जो एक मेट्रो शहर है और इस देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। यहां आपको भव्य मंदिर और तीर्थ स्थल मिलेंगे। इन मंदिरों की वास्तुकला कला देखते ही बनती है।इसके अलावा आसमान छूती इमारतें, नाइट क्लब, हलचल भरे बाजार और स्वादिष्ट व्यंजन इस शहर को खूबसूरत बनाते हैं। यहां घूमने लायक जगहें हैं ग्रैंड पैलेस, लम्फिनी पार्क, जिम थॉम्पसन हाउस संग्रहालय, वाट अरुण रत्चा वाराराम, एमराल्ड बुद्ध का मंदिर, वाट फ्रा सी, चाटुचक वीकेंड मार्केट आदि।  बैंकॉक का पटाया शहर थाईलैंड की खाड़ी के पूर्वी तट पर स्थित एक खूबसूरत समुद्र तट रिसॉर्ट है और अपने विदेशी समुद्र तटों, जल पार्कों, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। पटाया शहर अपनी नाइटलाइफ़ के कारण दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। आपको बता दें कि जो भी पर्यटक एक बार पटाया शहर का दौरा करता है वह अपनी यात्रा के अद्भुत अनुभव को कभी नहीं भूलता है। पटाया शहर अपने चिड़ियाघर, थीम पार्क, वनस्पति उद्यान, मंदिरों, बाजारों, नाइटलाइफ़ और वॉटरस्पोर्ट्स के कारण दुनिया का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। आपको बता दें कि पटाया शहर को तीन भागों उत्तर, मध्य और दक्षिण में बांटा गया है जो एक दूसरे से थोड़े अलग हैं। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सागर पब्लिक स्कूल के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र आर्यन उपाध्याय इन दिनों अपने माता-पिता के साथ दक्षिण भारतीय देश थाईलैंड के पर्यटन पर हैं उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि "प्राकृतिक सुंदरता एवं अनुकूल माहौल इस दक्षिण भारतीय देश की पर्यटन को चार चांद लगाता है। यहां चारों ओर फैली हुई वादियां और मनोरम प्राकृतिक स्थल सहसा ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं जो कि पर्यटन की दृष्टि से इस देश को न केवल परिपूर्ण बनाते हैं बल्कि समृद्ध एवं प्राकृतिक जीवन शैली की ओर आकर्षित करते हैं।"

सम्बंधित ख़बरें