दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ ट्रंप की तीखी नोक झोंक

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ ट्रंप की तीखी नोक झोंक

 नईदिल्ली [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की आपस में बहस हो गई जिसमें ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि उनकी जमीन भी हड़पी जा रही है। बैठक के दौरान एक पुराना वीडियो चलाने के लिए व्हाइट हाउस की कुछ लाइटें भी बंद कर दी गईं। इस वीडियो में किसानों को मार डालो जैसे नारे लगाए जाते हुए नजर आ रहे हैं।  बैठक में व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्रंप ने अचानक नस्लवाद का मुद्दा उठाया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को घेरने लगे। ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है। रामफोसा ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्रंप के सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें