
शेयर बाजार 645 अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [ महामीडिया] चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार 22 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स में 645 अंक गिरकर 80,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 204 अंक की गिरावट रही। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।