
सोने और चांदी की कीमतों में डेढ़ हजार से अधिक का उछाल
भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी की कीमतों में आज 21 मई को बढ़त है। बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,645 बढ़कर ₹95,452 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,807 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी का भाव ₹1,775 बढ़कर ₹97,475 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,800 प्रति किलो था।