नवीनतम
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक की गिरावट रही। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर में 7% तक गिरावट रही। जोमैटो का शेयर 0.17% ऊपर बंद हुआ।