विश्व स्वास्थ्य संगठन में भी छंटनी का दौर

विश्व स्वास्थ्य संगठन में भी छंटनी का दौर

नई दिल्ली [ महा मीडिया] विश्व स्वास्थ्य संगठन को अपने बजट को कम करते हुए कर्मचारियों की  छंटनी करनी पड़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का सबसे बड़ा दाता देश अमेरिका रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बजट में कटौती किए जाने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन को अपने संचालन व्यय में कटौती करना पड़ रहा है जिसके चलते संगठन में कार्यबल की कटौती की जा रही है। संगठन के महानिदेशक ने हाल ही में सदस्य देशों को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी है और कहां है कि वित्त पोषण में कटौती के कारण संगठन को यह कदम उठाने पड़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें