शेयर बाजार साढ़े चार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार साढ़े चार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 9 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही यह 25,867 पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट रही। आज बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बढ़त रही। स्टेट बैंक का शेयर 7.63% बढ़कर बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स 3.89% चढ़कर 56,363 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.10% ऊपर 5,298 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें