नवीनतम
आज भगवान महाकाल का शेषनाग शृंगार
उज्जैन [महामीडिया] आज शिवनवरात्र उत्सव के तीसरे दिन भगवान महाकाल का शेषनाग शृंगार हुआ। सुबह 8 बजे श्री कोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ चतुर्थ दिवस की शुरुआत हुई। इसके बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर 3 बजे संध्या पूजन के बाद भगवान को नए वस्त्र, आभूषण पहनाकर उनके शीश शेषनाग धारण कराया जाएगा ।भगवान शिव के गले में वासुकि नाग है जबकि भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेष शैया अर्थात शेषनाग पर विराजित रहते हैं। शिवनवरात्र में भगवान महाकाल का शेषनाग शृंगार हरि हर के बीच आपसी सम्मान व प्रेम को प्रदर्शित करता है।