
शेयर बाजार में आज फिर गिरावट
मुंबई [महामीडिया] आज गुरुवार 16 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 82,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। HDFC और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1% तक की तेजी है। वहीं बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और महिंद्र एंड महिंद्रा के शेयर्स 1% तक नीचे कारोबार कर रहे हैं।निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट है, जबकि 16 ऊपर हैं। मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% तक की तेजी है।