
आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
भोपाल [ महामीडिया] देश में स्त्री शिक्षा की नींव रखने वाले और छुआछूत के खिलाफ प्रयास करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की आज जयंती है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 में हुआ को पुणे में हुआ था। भारतीय समाज को सशक्त बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों से लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। सबसे पहले उन्होंने महाराष्ट्र में महिला शिक्षा और छुआछूत के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। भारत में महात्मा फुले को बेहद सम्मान के साथ एक समाज सुधारक, विचारक, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है।