भारत और चीन के बीच पत्रकारों के वीजा को लेकर विवाद गहराया

भारत और चीन के बीच पत्रकारों के वीजा को लेकर विवाद गहराया

नई दिल्ली ( महामीडिया) पत्रकारों को दिए जाने वाले वीजा के मामले में भारत और चीन के बीच विवाद गहरा गया है। चीन ने भारत पर अपने पत्रकारों के वीजा रिन्यू ना करने का आरोप लगाते हुए कठोर कदम उठाए जाने की धमकी दी है। दोनों देशों ने एक दूसरे के पत्रकारों को अपने- अपने देशों से बाहर कर दिया है। 1980 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत में चीन का कोई पत्रकार नहीं है। भारत ने चीन के दो पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने से इनकार किया है, जिससे गतिरोध और बढ़ गया है। सीमा विवाद को लेकर अक्सर एक दूसरे के सामने रहने वाले देश एक बार फिर पत्रकारों के वीजा को लेकर आमने-सामने आ चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें