विवाह पंचमी कल

विवाह पंचमी कल

भोपाल [महामीडिया] मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी कल 25 नवंबर को है। इसे विवाह पंचमी कहते हैं। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। इस पर्व पर भगवान राम और सीता के मंदिरों में दर्शन-पूजन करने का विशेष महत्व है। भक्त पूजा, यज्ञ और अनुष्ठान करते हैं। कई स्थानों पर श्रीरामचरितमानस का पाठ भी किया जाता है।  विवाह पंचमी तिथि पर ही गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ पूर्ण किया था। इसलिए विवाह पंचमी के दिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीराम की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

सम्बंधित ख़बरें