नवीनतम
अब दिल्ली में महिलाएँ रात्रि पालियों में भी कार्य कर सकेंगी
मुंबई [महामीडिया] दिल्ली में महिला कर्मचारी अब दुकानों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। हर कर्मचारी को ओवरटाइम पर सामान्य वेतन का दोगुना भुगतान मिलेगा और साप्ताहिक कार्य की अधिकतम सीमा 48 घंटे तय की गई है। इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में आंतरिक शिकायत समिति बनाना भी अनिवार्य किया गया है।