विश्व विकास सूचना दिवस आज

विश्व विकास सूचना दिवस आज

भोपाल [महामीडिया] हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व विकास सूचना दिवस  मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक समुदाय को यह याद दिलाने और प्रेरित करने के लिए समर्पित है कि सूचना और जागरूकता विकास की प्रक्रिया में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सतत विकास और सामाजिक प्रगति केवल नीतियों और योजनाओं से नहीं बल्कि जनता तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने से संभव है।विश्व विकास सूचना दिवस की स्थापना  1972 में की गई थी। यह दिन पहली बार 24 अक्टूबर 1972 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य था कि दुनिया के लोग यह समझें कि सूचना और जागरूकता के माध्यम से विकासशील देशों में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय सुधारों को तेजी से लागू किया जा सकता है। 

सम्बंधित ख़बरें