नवीनतम
विश्व दलहन दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] हर वर्ष 10 फरवरी को ‘विश्व दलहन दिवस’ मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य दालों के पोषण और पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चना, अरहर जैसी दालें हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन तथा खनिज प्रदान करती हैं। दलहन न केवल सेहत के लिए फायदेमंद हैं बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिवस लोगों को पोषणयुक्त आहार अपनाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। विश्व दलहन दिवस का मुख्य उद्देय दालों के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देना है ताकि वैश्विक स्तर पर कुपोषण और भूखमरी को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त यह दिवस सतत कृष्धतियों को प्रोत्साहित करने और दालों के पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करता है।