चांद पर पहली फिल्म फ्रांस में बनी थी 

चांद पर पहली फिल्म फ्रांस में बनी थी 

नईदिल्ली [ महामीडिया] आज चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। पूरे अंतरिक्ष में अगर सबसे ज्यादा कोई चीज हमें लुभाती है, तो वो है चांद। फिल्मों की मेकिंग तक चांद हर जगह छाया हुआ है। सिनेमा और चांद का रिश्ता एक सदी से भी ज्यादा पुराना है। साल 1902 में फ्रांस में सबसे पहले चांद पर एक फिल्म बनाई गई थी, इसका नाम था- ए ट्रिप टु मून। फिल्म पूरी दुनिया में हिट हुई क्योंकि ये अपनी तरह का पहला प्रयोग था, जब किसी ने चांद पर जाने के बारे में सोचा। सिनेमा में चांद सबसे ज्यादा यूज हुआ है। भारत में फिल्मों के नाम से, गानों के बोल तक चांद हर जगह है। माइकल जैक्सन के सिग्नेचर डांस स्टेप का नाम था मूनवॉक। जैक्सन के डांस से गुलजार के गानों तक चांद दुनियाभर की फिल्मों में हमेशा पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। सिनेमा इतिहास की पहली साइंस फिक्शन फिल्म ए ट्रिप टु मून थी। ये 1902 की शॉर्ट फिल्म थी जिसके डायरेक्टर और राइटर जॉर्जेस मेलियस थे। ये फिल्म 10,000 फ्रैंक, मतलब आज के हिसाब से 9.34 लाख रुपए में बनी थी।फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एस्ट्रोनॉमी क्लब के प्रोफेसर बारबेनफौइलिस अपने कुछ साथियों के साथ चांद पर जाते हैं और तरह-तरह की खोज करते हैं।रिलीज के बाद फिल्म की पॉपुलैरिटी फ्रांस समेत यूनाइटेड अमेरिका में भी थी। इसकी वजह ये थी फिल्म के जरिए लोगों को एक नई दुनिया देखने को मिली थी, जो उनके लिए किसी अचंभे से कम नहीं था।

सम्बंधित ख़बरें