नवीनतम
अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तान के 55 सैनिकों की मौत
मुंबई [महामीडिया] अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से 19 लोगों की मौत का बदला आखिरकर ले ही लिया। बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान सेना ने 19 चौकियों पर कब्जा किया और 55 सैनिकों को ढेर कर दिया। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने यह दावा किया है। साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान पर हमला करके 19 लोगों की जान ली थी। अफगान सेना की कार्रवाई उसी हमले का जवाब है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2611 किलोमीटर (1622 मील) लंबी सीमा डूरंड लाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इस सीमा को अफगानिस्तान ने आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकी संगठन को पनाह देने का आरोप लगाया है, जो पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले कर रहे हैं। इन दोनों विवादों के चलते पिछले साल दिसंबर महीने से दोनों के बीच बॉर्डर पर संघर्ष जारी है।