शिशु आहार में अब नहीं होगी अतिरिक्त चीनी

शिशु आहार में अब नहीं होगी अतिरिक्त चीनी

नई दिल्ली (महामीडिया): भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने छह महीने तक के शिशुओं के लिए बनाए जाने वाले पोषण उत्पादों में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य पोषण मानकों को मजबूत करना और शिशुओं को शुरुआती उम्र में ही अतिरिक्त शर्करा (शुगर) के संपर्क में आने से बचाना है।

यह प्रस्ताव 'खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) संशोधन विनियम, 2026' के मसौदे का हिस्सा है, जिसे 16 अक्टूबर को भारत के राजपत्र (गजट) में प्रकाशित किया गया था।

इस संशोधन का लक्ष्य मौजूदा नियामक ढांचे को मजबूत करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिशु पोषण उत्पाद उनकी उम्र के हिसाब से जरूरी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करते हों, खासकर जीवन के पहले छह महीनों के दौरान।

सम्बंधित ख़बरें