विशाखापट्टनम भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित

विशाखापट्टनम भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित

भोपाल [ महा मीडिया] 

आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर अचानक हुए भारी भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है। विशाखापट्टनम मंडल अंतर्गत एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच पटरियों पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गिरीं जिससे इस रूट पर रेलगाड़ियों का आवागमन ठप्प हो गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने और चार अन्य ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस रेलखंड पर चलने वाली दो प्रमुख यात्री गाड़ियां आगामी एक सप्ताह तक पटरी पर नहीं उतरेंगी। विशाखापट्टनम से किर्लामुडी जाने वाली गाड़ी संख्या 18515 और किर्लामुडी से विशाखापट्टनम आने वाली गाड़ी संख्या 18516 को 13 से 20 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। ट्रैक से मलबा हटाने और पटरियों की सुरक्षा जांच पूरी होने तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें